- 29°C Noida, Uttar Pradesh |
- Last Update 11:30 am
- 29°C Greater Noida, Uttar Pradesh
विद्यालय एवम ग्राम पंचायतअल्लाबख्शपुर विकासखंडगढ़मुक्तेश्वर का किया गया निरीक्षण
हापुड़:
हापुड़: आज श्री हिमांशु गौतम मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा ग्राम पंचायत अल्लाबख्शपुर विकासखंड गढ़ मुक्तेश्वर में जीरो पॉवर्टी सर्वे किया गया। सर्वे में पात्र पाए गए लोगों की सूची तैयार कर उपलब्ध कराने हेतु खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय श्री विजय कुमार खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर , श्री अमित कुमार त्यागी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। इसके उपरांत मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ द्वारा प्राथमिक विद्यालय अल्लाबख्शपुर विकासखंड गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय श्री विजय कुमार खंड विकास अधिकारी गढ़मुक्तेश्वर , श्री अमित कुमार त्यागी, सहायक विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान एवम सभी अध्यापक उपस्थित मिले। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए । इसके अतिरिक्त प्रधानाध्यापक को विद्यालय परिसर में साफ सफाई रखने हेतु निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय बच्चों का शिक्षण कार्य संतोषजनक पाया गया।
0 Comment